देहरादून में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने कहा कि उक्रांद अब प्रदेश में सरकार बनाने की ओर बढ़ रहा है और आने वाले समय में दूसरे राजनीतिक दल उक्रांद की गोद में बैठेंगे। कुकरेती ने भाजपा को समर्थन देने पर सफाई देते हुए कहा कि 2007 के बाद उक्रांद ने भाजपा नेताओं के निमंत्रण पर सरकार को समर्थन दिया था। उन्होंने कहा कि अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं और जनता का रुझान उक्रांद की ओर बढ़ रहा है।