हरियाणा विधानसभा के सत्र का आगाज हंगामे के साथ हुआ है. गुरुवार को कांग्रेस के सभी विधायक काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे. कांग्रेस विधायकों का दावा है कि इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने उनके साथ धक्का मुक्की भी की
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा तक मार्च किया. मॉनसून सत्र के पहले दिन उन्होंने काले कपड़े पहनकर राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट आंदोलन के दौरान जंतर-मंतर पर विद्यार्थियों के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ नारेबाजी की।
शाहबाद विधायक रामकरण काला ने कहा उन्होंने कि नीट पेपर लीक और चढ़ावा चोरी, दोनों ऐसे मुद्दा हैं, जिनसे बीजेपी सरकार लगातार आंख चुराती रही. लेकिन जब विपक्ष ने आवाज उठाई और जनता आंदोलनरत हुई तो सरकार ने जांच व कार्रवाई की खानापूर्ती की. लेकिन उसपर भी कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं. कांग्रेस की मांग है कि चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए. क्योंकि ये मामला भगवान राम के प्रति आस्था रखने वाले जन-जन को परेशान करने वाला है।