भोरे: भोरे के दो चेकपोस्टों पर अब हर गतिविधियों की तीसरी आंखों से होगी निगरानी, हर जगहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
भोरे के दो चेक पोस्टों पर अब तीसरी आंखों से निगरानी रखी जाएगी। लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी से आने वाले सभी वाहनों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगी। अब चाह कर भी अवैध तरीके से शराब के साथ अन्य प्रतिबंधित सामानों को उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार आने वालों सामानों की एंट्री नहीं हो पाएगी। जगतौली और पाखोपाली चेक पोस्ट पर प्रशासन द्वारा नजर रखी जा रही है।