बेगूसराय: बेगूसराय SP ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी को किया सम्मानित
बेगूसराय SP मनीष ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी स्टेडियम था.