रील का खुमार या विवादों की गाज? रसड़ा इंस्पेक्टर के तबादले पर चर्चाएं तेज!
बलिया के रसड़ा थाने में तैनात इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह को अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से हटाकर साइबर सेल से अटैच कर दिया है।
सोशल मीडिया पर रील बनवाने, बैजलपुर मामले और ट्रक ब्लैकलिस्ट कराने के आरोपों के बीच हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, केवल अटैचमेंट मिलने पर निलंबन की मांग को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।
दूसरी ओर, तबादले की खबर के बाद उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों में भावुकता भी देखी गई, जिनका कहना है— "तबादला नौकरी का सत्य है, लेकिन अच्छे अधिकारी हमेशा दिलों में रहते हैं।"
📌 आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं!
#BalliaNews #Rasra #UPPolice #BalliaPolice #BharatMedia