अलवर: धनखेड़ा गांव में आपसी विवाद के चलते खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल
Alwar, Alwar | Jun 21, 2026 अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के धनखेड़ा गांव में आपसी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। रविवार को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को घर बुलाकर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।