बीकानेर: किरायेदारों पर मकान नहीं खाली करने और ब्लैकमेलिंग का आरोप, मामला दर्ज
बीकानेर के मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में 74 वर्षीय वृद्ध महिला ने अपने किरायेदारों पर मकान खाली नहीं करने, ब्लैकमेल करने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कुचीलपुरा निवासी शांति सोनी ने न्यायालय में पेश इस्तगासे में बताया कि महादेव नगर स्थित मकान करीब 13 माह पहले किराये पर दिया था। आरोप है कि कुछ समय तक किराया देने के बाद किरायेदा