गोवर्धन: बरसाना मंदिर मार्ग पर बाइकर्स के आतंक से श्रद्धालु का पैर टूटा
बरसाना राधारानी मंदिर तक श्रद्धालुओं को बाइक से पहुँचाने वाले बाइकर्स की बड़ी लापरवाही से एक श्रद्धालु के पैर में चोट लग गई और श्रद्धालु का पैर में फ्रैक्चर हो गया। आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुँचाया गया।स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंदिर में अधिक सीढ़ियां होने का फायदा उठाकर ये बाइकर्स चांदी काट रहे हैं।