अमरोहा: रमजान के महीने में जुमे की दूसरी नमाज को लेकर अमरोहा पुलिस प्रशासन अलर्ट, सभी मस्जिदों पर पुलिस रही तैनात
Amroha, Amroha | Mar 22, 2024 जिले में रमजान माह के दूसरे जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया है कि आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट है। यदि किसी ने भी त्यौहार के मौके पर माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।