अमरोहा: नगर पालिका अमरोहा क्षेत्र के महुआ में अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार ने किया एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण
Amroha, Amroha | Mar 21, 2024 स्वच्छ भारत मिशन के तहत महुआ में 34 लाख की लागत से बनाएं जा रहे। एमआरएफ सेंटर का गुरुवार को अधिशासी अधिकारी डॉक्टर बृजेश कुमार ने निरीक्षण किया। निर्माण सामग्री सड़क की निर्धारित मोटाई एवं निर्माण कार्य के मानकों की जांच कर जरूर निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी ने कहा मानकों का उल्लंघन करने वाले ठेकेदार फर्म के खिलाफ जांच करा कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।