अमरोहा: DM राजेश कुमार त्यागी ने 25 मार्च को होली के मद्देनजर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक शराब की दुकानें बंद करने के दिए निर्देश
Amroha, Amroha | Mar 22, 2024 डीएम राजेश कुमार त्यागी ने होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण कराने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि अमरोहा जिले में सभी शराब की दुकान 25 मार्च यानी होली के दिन सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक बंद रहेंगी। डीएम ने कहा की यदि किसी ने भी निर्देश का उल्लंघन किया तो उस दुकानदार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।