नागौर: नागौर शहर में बासनी चौराहे के पास पाइप लाइन लीकेज होने से करीब डेढ घंटे तक व्यर्थ बहता रहा पानी
Nagaur, Nagaur | May 26, 2024 नागाैर शहर मे बासनी चौराहा के पास शनिवार को पाइप लाइन लीकेज होने से सड़क किनारे काफी पानी भर गया। सुबह 7 बजे अचानक पाइप फटने से पानी सड़क सहित गलियों मे बहने लग गया। यह पानी करीब डेढ़ घंटे तक यूं ही व्यर्थ बहता रहा। सीवरेज लाइन वाले ड्रिल कर रहे थे। तब गलती से पानी की पाइप लाइन मे ड्रिल हो गया। जिससे लाइन लीकेज हो गई और काफी देर तक पानी सड़क पर बहता रहा।