चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शंभुपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 ग्राम एमडीएमए मोली पाउडर के साथ दो आरोपियों को पकड़ा। थानाधिकारी धर्मराज मीना की टीम ने नाकाबंदी में स्वीफ्ट कार से राहुल गोस्वामी, निवासी प्रतापगढ़ और सोनू बावरी, निवासी निम्बाहेड़ा को गिरफ्तार किया।