डौण्डीलोहारा: परीक्षा प्रणाली में लगातार गड़बड़ियां युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं: डोमेन्द्र साहसी
एनएसयूआई डोंडी लोहारा विधानसभा अध्यक्ष डोमेन्द्र साहसी ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आ रही कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा विवाद के बाद महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से जुड़ी सामने आई खबरों ने लाखों युवाओं और अभ्यर्थियों में चिंता पैदा की है।