रायगढ़: रायगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी, 112 केंद्रों में 84 हजार से अधिक किसान बेचेंगे अपनी उपज
रायगढ़ जिले में खरीफ विपणन वर्ष के तहत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत होने जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन और खाद्य विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष जिले के कुल 112 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 84 हजार से अधिक