नारायणपुर: आठ राज्यों की टीम ने दिया नशामुक्त भारत का संदेश
राष्ट्रीय एकता एवं नशामुक्त भारत का संदेश लेकर पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्यों की टीम मोटरसाइकिल रैली के क्रम में नवगछिया पहुंची। जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा भवानीपुर के समीप टीम का स्वागत किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य, गायन और वेलकम बैंड की प्रस्तुति दी। पुलिस अधीक्षक एवं एसडीपीओ ने रैली में शामिल जवानों को मंजूषा पेंटिंग भेंटकर सम्मानित