*जनपद #बाराबंकी*
*दिनांक 05.06.2026*
*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में वृक्षारोपण किया गया–*
आज दिनांक 05.06.2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में वृक्षारोपण किया गया । इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए दैनिक जीवन में आवश्यक बदलाव लाने व अपने परिजनों,मित्रों तथा अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत रूप से प्रेरित करने की प्रतिज्ञा ली गयी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन/नगर श्री संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री आलोक कुमार पाठक, प्रतिसार निरीक्षक श्री राजेश कुमार,वन विभाग के अधिकारी तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।