कांके: रांची के खेल गांव में भगवान बिरसा मुंडा ट्रॉफी ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ
Kanke, Ranchi | Dec 27, 2024 रांची स्थित खेल गांव में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा ट्रॉफी ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शुक्रवार शाम करीब चार बजे शुभारंभ हुआ। भगवान बिरसा मुंडा ट्रॉफी ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शुभारंभ राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने किया। बता दें कि इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया।