कांके: रिम्स का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, रिम्स निदेशक को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए
Kanke, Ranchi | Dec 27, 2024 रिम्स का शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रिम्स निदेशक को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। रिम्स में निरीक्षण के दौरान रिम्स में कई जगह फर्श टूटे हुए पाए गए और मरीजों के लिए पर्याप्त बेड नहीं मिले इसपर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने गहरी नाराजगी जताई।