कांके: बिरसा मुंडा पार्क में जेएमएम महासचिव ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया
Kanke, Ranchi | Dec 27, 2024 रांची स्थित बिरसा मुंडा पार्क में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह आदिवासियों के हितों का बहुत ख्याल रखने वाले थे उन्होंने परिसीमन के वक्त आदिवासियों के हितों का ख्याल रखा।