मानपुर: विधायक मीना सिंह ने ग्राम बड़छड़ में चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं, विभागों को निराकरण के लिए किया निर्देशित
Manpur, Umaria | Apr 10, 2026 जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम बड़छड़ मे विधानसभा क्षेत्र मानपुर की विधायक और प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री मीना सिंह ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओ के निराकरण हेतु विभागों को निर्देशित की।इस दौरान विधायक मीना सिंह ने ग्रामीणो से रूबरू होकर शासन द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी ली और आगे आकर योजनाओ का लाभ लेने की अपील की।