बांका: नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन, जनसमस्याओं के समाधान पर ज़ोर
Banka, Banka | May 6, 2026 नगर परिषद के सभागार में बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभापति बालमुकुंद सिंहा ने की। इस अवसर पर उपसभापति डॉ. विनीत प्रसाद, कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन तथा नगर परिषद के सभी पार्षदगण मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत पूर्व बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ हुई।