अपर पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर द्वारा मंगलवार की परेड/पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया ।
आज दिनांक 21.07.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक,जनपद हमीरपुर द्वारा मंगलवार की परेड, पुलिस लाइन हमीरपुर का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में-
◆ साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया तथा अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल कराई गई।
◆ पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं फिट बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ लगवाई गई।
◆ टोलीवार शस्त्र खोलने एवं जोड़ने के अभ्यास कराया गया, पुलिस कर्मियों को आपात परिस्थितियों में त्वरित, प्रभावी एवं समन्वित कार्यवाही हेतु प्रशिक्षित किया गया।
◆ पुलिस लाइन आदेश कक्ष में ओ0आर0 कर संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न विभागीय प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
◆ रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स हमीरपुर व अन्य संबंधित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
#UPPolice
18 views | Hamirpur, Himachal Pradesh | Jul 21, 2026