कुंडा: कुंडा के चर्चित शेखपुर आशिक गांव में मुहर्रम त्योहार के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कुंडा इलाके के चर्चित शेखपुर आशिक गांव में मुहर्रम त्योहार के दृश्टिगत मंगलवार शाम 6 बजे अपर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने त्यौहार को सकुशल संपन्न करने के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया शेखपुर आशिक गांव अति संवेदनशील है और यहां पर जरूरत पड़ने पर पीएसी बल भी तैनात की जाएगी।