कुंडा: हत्या के प्रयास, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को तारापुर नहर पुलिया के पास किया गया गिरफ्तार
जेठवारा पुलिस ने हत्या के प्रयास, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने सोमवार शाम 6 बजे बताया की अनुराग पटेल और भाईलाल पटेल को जेठवारा क्षेत्र के तारापुर नहर पुलिया के पास से पकड़ा गया। दोनों आरोपी ग्राम आशापुर के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में यह गिरफ्तारी की गई है।