कुंडा: कुंडा कस्बे में कानून व्यवस्था और मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत एएसपी के नेतृत्व में किया गया रूट मार्च और भ्रमण
कुंडा कस्बे में पुलिस ने कानून व्यवस्था और मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत एएसपी संजय राय ने सोमवार शाम 7 बजे क्षेत्राधिकारी अमरनाथ गुप्ता के साथ रूट मार्च और भ्रमण किया। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए संवेदनशील स्थलों पर पैदल मार्च किया और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए।