मुंगावली: दौलतपुर थातखेड़ा गांव से 20 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की
दौलतपुर थातखेड़ा गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है, 35 वर्षीय महिला ने सोमवार को रात लगभग 9 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी रविवार-सोमवार की दारमियानी रात घर से बिना बताये कहीं चली गई है जो घर लौट कर नहीं आई, महिला की शिकायत पर मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है ।