फरेंदा: गणेशपुर स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में डीएलएसए सचिव पहुंचे, बुजुर्गों को दी योजनाओं की जानकारी
गणेशपुर स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार नागर ने बुजुर्गों से मुलाकात कर उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। सचिव ने आश्वासन दिया कि जिनके आयुष्मान या आधार कार्ड नहीं बने हैं, उनके कार्ड बनवाए जाएंगे। उन्होंने रसोई व निवास स्थल का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम का संचालन ध्रुव कुमार मिश्रा ने किया।