फरेंदा: समरधीरा बाजार में पत्नी को बचाने के दौरान युवक को करंट लगने से हुई मौत
फरेंदा सर्किल के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करंट लगने से अनिरुद्ध वर्मा (35) की मौत हो गई। समरधीरा बाजार में ज्वैलरी की दुकान चलाने वाले अनिरुद्ध की पत्नी को टेबल फैन से करंट लग गया। पत्नी को बचाने के प्रयास में अनिरुद्ध ने पंखा छुआ और करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को पैतृक गांव बोकव