झालरापाटन: नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के परिसीमन के विरोध में नगर पालिका कार्यालय झालरापाटन में किया प्रदर्शन
झालरापाटन में नगर कांग्रेस कमेटी ने नगरपालिका परिसीमन का विरोध किया है। इस मामले में कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे को नगरपालिका कार्यालय पर प्रदर्शन कर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद खालिद के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। इसमें कई पार्षद शामिल हुए।