झालरापाटन: मोरू खेड़ी चौराहे पर ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
झालावाड़ के मोरू खेड़ी चौराहे पर ऑटो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। देवरी गांव का रहने वाला मांगीलाल रतलाई से अपने घर लौट रहा था लेकिन मोरू खेड़ी चौराहे पर सामने से आ रहे, आटो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।