झालरापाटन: खिलचीपुर कस्बे में तेज रफ्तार कार ने युवक को टक्कर मारी, युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया
झालावाड़ के सीमावर्ती खिलचीपुर कस्बे में एक तेज रफ्तार कार ने बस स्टॉप पर खड़े हुए एक युवक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि दुर्घटना में देवा खेड़ी का रहने वाला रमेश पुत्र गोरीलाल घायल हुआ है।