पडरौना: पवित्र सावन के अंतिम सोमवार पर कुबेरनाथ मंदिर में भक्तों की लगी भीड़, शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
कुशीनगर जिले के प्रसिद्ध और पौराणिक कुबेरनाथ मंदिर में रात दो बजे से ही श्रद्धालु 'बोल बम' के जयकारों के साथ लाइन में लग गए। मूसलधार बारिश भी उनकी आस्था को डिगा नहीं सकी।महिलाएं, बुज़ुर्ग, युवा सभी भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए घंटों तक कतार में खड़े दिखे। भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क रहा – कई थानों की फोर्स तैनात की गई, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी हुई