सरदारपुर: राजगढ़ के माताजी मंदिर में नवरात्रि महोत्सव, प्रतिदिन पहुंच रहे हैं हजारों लोग, महानवमी पर होगी 1008 दीपकों से आरती
Sardarpur, Dhar | Sep 27, 2025 राजगढ़ में पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर पर श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा ज्योतिषाचार्य पुरुषोत्तम जी भारद्वाज तथा आचार्य हेमंत व कृष्णा भारद्वाज के सानिध्य में भव्य रूप से शारदेय नवरात्रि महोत्सव मनाया जा रहा है। आयोजन के तहत प्रतिदिन लाभार्थी परिवारों द्वारा आरती का लाभ लिया जा रहा है।