जगदलपुर: दलपत सागर चौक में आदतन अपराधी ने दो युवकों पर चाकू से हमला किया, दोनों गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी
जगदलपुर के दलपत सागर चौक में सोमवार की देर शाम एक आदतन अपराधी ने शहर के दो युवकों पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है। बताया जाता है कि दोनों युवक शहर के समुंद चौक के पास दलपत सागर चौक स्थित सैलून में शेविंग करवा रहे थे। इसी बीच आदतन अपराधी पहुंचा और एक युवक के सीने पर चाकू से जानलेवा वार कर दिया।