मोदनगंज: घूरन बीघा के समीप नशे में धुत बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर
एस एच 71 पर घूरन विगहा के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ा एक युवक को टक्कर मार दी जिसमें श्रवन कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक घुलन बिगहा गांव का निवासी बताया गया है। तत्काल घायल युवक को घोसी सीएचसी से प्राथमिक इलाज के बाद विशेष इलाज को लेकर सदर अस्पताल जहानाबाद में पर कर दिया गया।