घाघरा: घाघरा-नेतरहाट रोड पर आनंदनगर के पास सड़क दुर्घटना, दो युवक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
Ghaghra, Gumla | Dec 3, 2025 घाघरा नेतरहाट रोड आनंदनगर के समीप सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में सेन्हा ग्राम निवासी राहुल कुमार और अशोक कुमार महतो के नाम शामिल है।दोनों घायलों को पीछे से आ रहे अन्य साथी के सहयोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को लोहरदगा सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।