फिरोज़ाबाद: पुलिस भर्ती के चिकित्सकीय परीक्षण का एसएसपी सौरभ दीक्षित ने पुलिस लाइन में किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती वर्ष 2023 के अंतर्गत पुलिस लाइन फिरोजाबाद में अभ्यर्थियों के चिकित्सीय परीक्षण का कार्य जारी है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे क़रीबन एसएसपी सौरभ दीक्षित ने परीक्षण स्थल का निरीक्षण किया और पूरी प्रक्रिया का जायज़ा लिया।निरीक्षण के दौरान श्री दीक्षित ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर दिया।