बक्सर: पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डालना पड़ा भारी, हथियार व कारतूस समेत युवक गिरफ्तार, एक अभियुक्त की तलाश जारी
Buxar, Buxar | Apr 8, 2026 सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो और वीडियो अपलोड करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके पास से एक देसी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 1 युवक की पिस्टल के साथ तस्वीर और वीडियो देखने को मिला।