एत्मादपुर: खेत पर कब्जे के विवाद में किसान से हुई मारपीट, थाना खंदौली पर 4 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज
Etmadpur, Agra | Apr 4, 2026 खंदौली थाना क्षेत्र के गांव गिजौली में खेत के विवाद में किसान से मारपीट का मामला सामने आया है। नितिन सिंह के अनुसार उनके पिता धर्म सिंह खेत पर पहुंचे थे, तभी गांव के 4 लोग वहां आ गए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट कर दी। शोर सुनकर लोग आते देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।