हरदोई: ऐजा फार्म के पास बाइक सवार 2 लोगों को प्राइवेट बस ने मारी टक्कर, दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया
Hardoi, Hardoi | Nov 12, 2024 लोनार कोतवाली क्षेत्र के ऐजा फार्म के पास एक मंगलवार सुबह 10 बजे एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस में बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है।