सादाबाद: दलित युवक की हत्या ने पकड़ा राजनीतिक तूल, सपा के राज्यसभा सांसद ने परिजनों से मुलाकात कर न्याय का दिलाया भरोसा
जनपद हाथरस की तहसील सादाबाद क्षेत्र के गांव पुसेनी मे दलित युवक के पंकज उर्फ सोनू की हत्या ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। दलित युवक की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने गांव पुसेनी पहुंचकर परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। राज्यपाल सांसद ने युवक की हत्या के बारे मे परिजनों से जानकारी करते हुए पुलिस से भी मामले के हर पहलू पर जानकारी ली।