नवाबगंज: बाराबंकी पुलिस ने किया बड़ा एक्शन, दो अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया, बरामद हुए जेवरात, नकदी और बाइक
बाराबंकी में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्वाट, सर्विलांस और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की कई वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में जेवरात, नगदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।