नवाबगंज: राष्ट्रीय लोक अदालत और मेगा विधिक शिविर की तैयारी तेज, डालसा सचिव ने अधिकारियों के साथ की अहम बैठक
बाराबंकी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) ने राष्ट्रीय लोक अदालत और मेगा विधिक जागरूकता व सेवा शिविर को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। 12 फरवरी 2026 को ए.डी.आर. भवन में आयोजित बैठक में डालसा सचिव ने सभी तहसीलों के तहसीलदारों और उनके प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।