नवाबगंज: भाकियू दशहरी ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, अमेरिका व्यापार समझौते से किसानों पर असर की आशंका जताई
भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। यह ज्ञापन बाराबंकी जिलाधिकारी के माध्यम से गुरुवार करीब साढ़े ग्यारह बजे भेजा गया। संगठन ने भारतीय किसानों, कृषि मजदूरों और डेयरी क्षेत्र पर पड़ने वाले संभावित प्रतिकूल प्रभावों पर चिंता व्यक्त की है।