नवाबगंज: बाराबंकी पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, बरामद हुए जेवर, नकदी और अवैध हथियार
बाराबंकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के जेवरात, चांदी के सिक्के, 1 लाख 30 हजार रुपये नकद और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर स्वाट, सर्विलांस और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की।