#बलिया में 25 फरार अभियुक्तों पर पुलिस का शिकंजा, प्रत्येक पर 25 हजार रुपये का #इनाम घोषित; भीमपुरा के तीन #आरोपी भी सूची में शामिल
बलिया #पुलिस का बड़ा एक्शन: 25 #फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित, सुराग देने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय
बलिया: जिले में अलग अलग थाना क्षेत्र के विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 25 अभियुक्तों पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें भीमपुरा थाना क्षेत्र के गजियापुर निवासी तीन आरोपी आशीष गिरी, मनीष गिरी और अंगद गिरी शामिल हैं। पुलिस ने सभी इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। साथ ही उनके सहयोगियों और शरणदाताओं के विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बलिया पुलिस ने आमजन से इन अभियुक्तों के संबंध में सटीक सूचना देने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और गिरफ्तारी में मदद करने वाले को निर्धारित पुरस्कार राशि दी जाएगी।
#followerseveryone #एसपी #nonfollowersviewers #sp
#BalliaPolice #WantedCriminals #CrimeNews #Bhimpura #UttarPradeshPolice
Belthara Road, Ballia | Oct 16, 2026