#बेल्थरारोड में #एमएलसी #चुनाव को लेकर सपा की रणनीतिक बैठक, लाल बिहारी यादव का स्वागत कर कार्यकर्ताओं से जीत के लिए जुटने की अपील
पशुहारी के मां बंधुई देवी महाविद्यालय में #सपा की हुई बैठक, #शिक्षक एवं #स्नातक #एमएलसी #प्रत्याशियों की #जीत के लिए बनी रणनीति
#बलिया: बेल्थरारोड #विधानसभा क्षेत्र के सुरक्षित क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पशुहारी स्थित मां बंधुई देवी महाविद्यालय में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी माननीय लाल बिहारी यादव का स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी पद के सपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने और मतदाताओं से समर्थन की अपील की।
बैठक में बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल, सपा प्रदेश सचिव राजन कनौजिया, नगरा नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम, शमशाद बंसपारी, रुद्रप्रताप यादव, इरफान अहमद और संजय यादव समेत बड़ी संख्या में सपा नेता मौजूद रहे।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#SamajwadiParty #BalliaNews #BeltharaRoad #MLCElection #UttarPradeshPolitics