घटना बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केरपानी और झल्लार के बीच की है जहा सोमवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां अत्यधिक नशे की हालत में बाइक चला रहे युवक ने पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक और बुजुर्ग दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।