हरिद्वार: मकर संक्रांति के मौके पर हर की पौड़ी पहुंचे SDM और SP सिटी, दीपोत्सव का हुआ आयोजन व जलाए गए 700 दीपक
मकर संक्रांति की शाम को हर की पौड़ी पहुंचकर एसडीएम अजय वीर सिंह और एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने दीपोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर इस बार हरिद्वार जिला प्रशासन कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस मौके पर हर की पौड़ी पर 700 दीपक जलाए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में तीर्थ-पुरोहितों और स्थानीय लोगों ने शिरकत की।